फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   First aunt died in a road accident, young man died during treatment

Mau News: सड़क हादसे में पहले बुआ की मौत, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

Wed, 20 Dec 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
First aunt died in a road accident, young man died during treatment
कोपागंज। थाने के कोपाकोहना दक्षिणी निवासी एक युवक अपनी बुआ के घर से लौटते समय मंगलवार की शाम सरायलखंसी थानाक्षेत्र के बड़ागांव के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी जिला अस्पताल में देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोपाकोहना निवासी सचिन (18) जिला मुख्यालय दवा लेने आई अपनी बुआ मंजू (35) को मंगलवार की शाम उसके घर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली वलीदपुर भिरवा छोड़ने जा रहा था। सरायलखंसी थानाक्षेत्र के बड़ागांव के पास पहुंचा था कि मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बुआ-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाते समय मंजू की रास्ते में ही मौत हो गई थी। देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सचिन की भी मौत हो गई। बुआ भतीजे की मौत से दोनों परिवार में कोहराम मच गया। छह भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


सचिन बापू इंटर कॉलेज कोपागंज का छात्र था। बुधवार को कॉलेज में प्रार्थना सभा में शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद प्रधानाचार्य ने शोक में अवकाश घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed