फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   firing on two youths returning home from market in mau referred to Varanasi

Mau: बाजार से घर लौट रहे दो युवकों पर सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

Sun, 05 Mar 2023 10:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Mar 2023 10:54 PM IST
सार

मऊ जिले के  मटुरी मरियम में पुरानी रंजिश में बाइक सवार दो बदमाशों ने गांव लौट रहे दो युवकों को गोली मार दी। घायल युवकों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
firing on two youths returning home from market in mau referred to Varanasi
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मऊ जिले के मटुरी मरियम में पुरानी रंजिश में बाइक सवार दो बदमाशों ने गांव लौट रहे दो युवकों को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मधुबन थाना क्षेत्र के भीठिया माफी गांव निवासी सोनू यादव (22) रविवार को अपने साथी प्रमोद यादव (34) के साथ मधुबन बाजार गया था। देर शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। मटूरी मरियम गांव के पास पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोका और गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन


इस पर सोनू और प्रमोद ने उतरकर विरोध जताया। इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने दोनों पर फायर झोंक दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। वारदात के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह तथा एसओ अब्दुल वाहिद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया। सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह ने बताया कि हमले के पीछे प्रथम दृष्टया आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed