{"_id":"67a65d7f68d84d49de0a4913","slug":"firing-of-pistol-on-dhaba-operator-mau-news-c-295-1-mau1001-123843-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ढाबा संचालक पर तमंचे से की फायरिंग, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ढाबा संचालक पर तमंचे से की फायरिंग, दो हिरासत में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मुहम्मदाबाद गोहना/वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तहसील मुख्यालय के पास एक ढाबा संचालक पर बृहस्पतिवार को तीन मनबढ़ो ने तमंचा से फायरिंग कर दी।
मुख्य बाजार में शाम को अचानक हुई फायरिंग से अफरा तफरी मच गई, इस बीच संचालक ने पुलिस को सूचना दे दी। उधर गोली की आवाज सुनकर एकत्रित लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे दो को पकड़ लिया। जबकि एक फरार हो गया।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कबीराबाद मुहल्ला निवासी संजय कश्यप ने बताया कि उसका मुहम्मदाबाद गोहना तहसील कार्यालय से कुछ दूरी पर नानवेज का ढाबा संचालित होता है। बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 9 बजकर 45 मिनट पर तीन लोग खाना खाने के लिए उसके ढाबे में पहुंचे।
विज्ञापन
खाना देर से मिलने की बात पर तीनों ने विवाद किया। कुछ देर बाद जब वेटर चावल लेकर तीनों के पास गया तो तीनों उससे गालीगलौज करने लगे। इस बीच वह शोर शराबा सुनकर उनके पास गया और इसको लेकर विरोध जताते हुए ऐसा न करने की बात कही।
आरोप लगाया कि इस बीच तीनों कुछ देर बाद निकले, इसमें एक युवक ने तमंचा निकाला और फायरिंग कर दी। इस बीच किसी ने पुलिस पुलिस को सूचना दिया तो मौके पर पहुंच पुलिस ने वहां मौजूद दो लोगों को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।