{"_id":"fbc5981d669010f7d9e37a586fa43fd8","slug":"firing-during-orchestra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्तकी के साथ स्टेज पर डांस करने को लेकर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्तकी के साथ स्टेज पर डांस करने को लेकर फायरिंग
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sun, 17 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोपागंज क्षेत्र के धवरियासाथ गांव में बहू भोज के दौरान आर्केस्ट्रा पार्टी में स्टेज पर चढ़कर डांस करने को लेकर बवाल हो गया। एक मनबढ़ युवक स्टेज पर चढ़ गया, जब लोगों ने विरोध किया तो उसने हवाई फायरिंग कर दी।
इसमें एक दर्शक बाल-बाल बच गय। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की पकड़कर धुनाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। जबकि उसका एक साथी मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने वहां खड़ी एक लग्जरी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
धवरियासाथ गांव निवासी सस्ती राजभर के यहां शनिवार की रात बहूभोज का कार्यक्रम था। मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम भी था। रात में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम पूरे शबाब पर था। इसी बीच एक मनबढ़ युवक रिवाल्वर लेकर स्टेज पर चढ़ गया। लेकिन दर्शकों ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसपर युवक ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
उसकी देखाताकी उसका मित्र भी हवाई फायरिंग करने लगा। वहां मौजूद एक व्यक्ति बाल बाल बचा। यह देखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेज पर चढ़े युवक को दबोच लिया और जमकर पिटाई की। आरोपी विनोद यादव निवासी भीटी को ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस को सौंप दिया, जबकि उसका साथी रमेश राजभर निवासी धवरियासाथ मौके से भाग गया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की खड़ी एक लग्जरी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मौके पर पहंुची।