{"_id":"5ec9471d8ebc3e902e76b69a","slug":"firing-after-dispute-over-soil-digging-mau-news-vns526396630","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खुदाई को लेकर विवाद के बाद फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खुदाई को लेकर विवाद के बाद फायरिंग
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फरसरा बुजुर्ग गांव में मनरेगा के तहत हो रही पोखरे की खुदाई कार्य के दौरान शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई, इस दौरान हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस दौरान एक मनरेगा मजदूर घायल भी हुआ। घायल मजदूर की तहरीर पुलिस ने थाने में एससी/एसटी के साथ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धड़पकड़ में जुटी है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार फरसरा बुजुर्ग गांव में आदित्य पुत्र धीरेंद्र धोबी गांव के ही एक पोखरे पर मनरेगा के तहत मिट्टी की खुदाई का कार्य कर रहें थे। शुक्रवार को शाम साढ़े सात बजे के करीब गांव के ही दो लोग गिरीश राय पुत्र सत्यनारायण और भोलू पुत्र गिरीश राय वहां पहुंचे। दोनों ने काम बंद करा दिया। पूछे जाने पर काम कराने वाले आदित्य से उलझ गए।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दोनों लोगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे भद्दी भद्दी गालियां देने लगें। विरोध करने पर मनबढ़ों ने उस पर हमला कर दिए। शोर मचाने पर मनबढ़ों ने उसे मारने के लिए असलहे से फायरिंग किए। इस दौरान गोली उसके बांह को छिलते हुए निकल गई। जबतक गांव के लोग मौके पर एकत्र हुए हमलावर वहां से फरार हो गए। थानाध्यक्ष राज केशर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर थाने में एससी/एसटी और हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही, लेकिन पिता पुत्र फरार फरार हैं।