फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fireworks competition will not be held on the day of Shab-e-Barat

Mau News: शब-ए-बरात के दिन नहीं होगी आतिशबाजी प्रतियोगिता

Sun, 09 Feb 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fireworks competition will not be held on the day of Shab-e-Barat
घोसी। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई, इसमें शब-ए-बरात पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई। हर साल नगर के करीमुद्दीनपुर होने वाले आतिशबाजी प्रतियोगिता को प्रतिबंधित करते हुए शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील की। मुस्लिम समुदाय के लोग 13 फरवरी को शब-ए-बरात का पर्व मनाएंगे। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पर्व पर नई परंपरा की शुरुआत न करें, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट शेयर करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। कहा कि प्रतिबंधित पशुओं को नगर में न घूमने दें, उन्हें बाड़े में ही रखें। इस दौरान निरीक्षक मोतीलाल पटेल, उप निरीक्षक लालमोहन शास्त्री, अब्दुल मन्नान खान, खुर्शीद खान, आफताब अहमद, दुरुल हसन, जुल्फेकार, मुबारक हुसैन, सरफराज अहमद आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed