फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   fire in Vikas Bhawan Mau campus major accident averted

Mau News: परिसर में लगी आग से मऊ के विकास भवन में मची अफरातफरी, हवा ने दिया साथ; बड़ा हादसा टला

Thu, 18 Apr 2024 04:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 04:30 PM IST
सार

Mau News: दूसरी तरफ विकास भवन परिसर में धुंआ का गुबार देखने के बाद कचहरी से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में भी लोग घबरा गए। आस-पास के भवनों में काम करने वाले कर्मचारी भी बाहर आ गए। परिसर में कई खड़ी कार को लोग लेकर हटाने में जुट गए।

विज्ञापन
fire in Vikas Bhawan Mau campus major accident averted
आग को बुझाता कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के विकास भवन परिसर में गुरुवार की दोपहर को संदिग्धावस्था में आग लग गई। जब तक आग लगने की घटना को विकास भवन के कर्मचारी समझ पाते तक विकराल रूप से ले लिया। हवा का रूख विपरित होने के कारण आग की लपटें किसी भी भवन तक नहीं पहुंच सकीं।

विज्ञापन


गनीमत यह भी थी कि पछुआ हवाओं के कारण आग की लपटे चहारदिवारी के बाहर नहीं जा सकीं। आग लगने की जानकारी होने के बाद आनन- फानन में विकास भवन में कार्यरत कर्मचारी और मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने पानी डालने में जुट गए। विकास भवन के कुछ कर्मचारी पेड़ की हरी टहनी को तोड़कर उसे बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब जाकर विकास भवन परिसर से लेकर आस- पास के भवनों में काम करने वालों ने राहत की सांस ली। इस बाबत सीडीओ प्रशांत नागर ने बताया कि आग के लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कोई जानमाल का नुकसान नहीं है। कुछ देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed