फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire in residential shanty, household ashes

रिहायशी मड़ई में आग,गृहस्थी राख

Sat, 06 Mar 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Fire in residential shanty, household ashes
बढुआ गोदाम। थाना क्षेत्र के रकौली गांव में शनिवार की शांम एक व्यक्ति की रिहायशी मड़ई अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अगलगी में गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से तीन हजार नगद सहित 15 हजार रुपये मूल्य के अनाज जलकर नष्ट हो गए। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रकौली गांव निवासी सुखा साहनी कई वर्षों से अपने परिवार के साथ मड़ई बनवाकर पर रहता है। एक दिन पहले ही उसके परिवार में एक महिला की मौत हो गई थी और शनिवार की शाम मड़ई में आग लग गई। सुखा मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। शाम में किन्हीं कारणों से उसकी मड़ई में अचानक आग लग गई। मड़ई में अचानक आग लगने से महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोग जब तक आग को बुझाते तब तक मड़ई में रखा तीन हजार रुपये नगद, धान, गेहूं, रजाई गद्दा और चारपाई, दो मोबाइल, साड़ी कपड़ा बर्तन आदि सारे घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed