फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire in Ravidas temple

रविदास मंदिर में लगाई आग

Mon, 23 Mar 2020 08:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Fire in Ravidas temple
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के दतौडा गांव के बाजपुर स्थित रविदास मंदिर पर अराजकतत्वों ने रविवार की रात मंदिर के बगल में रखे गोबर के कंडे़, पत्तल आदि को मंदिर के दरवाजे पर रखकर आग लगा दी। इससे रविदास प्रतिमा झुलस गई। साथ ही मंदिर में रखा सामान जल गया। सुबह आग लगने की घटना देख मंदिर पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामले को शांत कराया। गांव के बाजपुर पुरवे में रविदास मंदिर स्थापित है। रविवार की बाजपुर पुरवे में स्थित रविदास मंदिर पर असामाजिक तत्वों द्वारा रविवार की रात मंदिर के बगल में रखे गए बल्ली, पत्तल और गोबर के कंडे़ को उठाकर मंदिर के दरवाजे पर रखकर मंदिर में आग लगा दी, जिससे संत रविदास की प्रतिमा झुलस गई। साथ ही और उसमे रखा इनवर्टर, बैटरी आदि जल गया। सोमवार को तड़के मंदिर पर ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो आग जल रही थी। आग लगने की जानकारी मिलते ही बसपा नेता लल्लन राम के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इसी का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने मंदिर में आग लगाकर सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है। आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग को हटवाया।आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed