फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire in a fast food and general store, cakes, patties and cash burnt to ashes

Mau News: फास्ट फूड और जनरल स्टोर की दुकान में आग, केक, पेटीज और नकदी जलकर राख

Wed, 04 Sep 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fire in a fast food and general store, cakes, patties and cash burnt to ashes
कोपागंज थाना के अदरी बाजार में मंगलवार की भोर में एक भवन में चल रहे फास्ट फूड की दुकान और जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई। करीब पांच लाख रुपये नकदी सहित चार डीप फ्रीजर, काउंटर, केक, कोल ड्रिंक, पेटीज और पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दुकान में आगे लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने अधिकारियों ने मुआवजे की गुहार लगाई।
विज्ञापन

अदरी नगर पंचायत निवासी गुलाम कौशर की शहीद मार्ग अदरी में कौशर जनरल स्टोर नाम से दुकान थी। उसी दुकान के ठीक उपर एक फास्ट फूड की भी दुकान थी। दुकानदार ने बताया कि वह पिछले पांच सालों से दुकान चला रहा था। सोमवार की रात 11 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर गया था। मंगलवार की भोर में चार बजे उसे जानकारी मिली की दुकान में आग लग गई है। जानकारी मिलने के बाद जब वह दुकान पर गया तो वहां दुकान से आग की तेज लपटे निकल रही थीं। आग की तेज लपटों को देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक दुकान की आग पर काबू पाया गया। दुकानदार गुलाम कौशर ने बताया कि दुकान में 20 लाख से ज्यादा का सामान था। करीब पांच लाख रुपये नकद थे, जिसका भुगतान करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed