Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire due to short circuit, 18 bigha wheat crop burnt...

Mau News: ट्रांसफार्मर जला, 10 दिनों से 32 घरों में अंधेरा

Tue, 16 Apr 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Fire due to short circuit, 18 bigha wheat crop burnt...
दुबारी। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुबारी के टमठा इस्लामिया पुरवा में 10 दिन से 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जला है। इससे 32 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में लोग पानी और पंखे के लिए परेशान हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत पर रविवार को बदलकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। लेकिन कुछ देर बाद वो भी जल गया। आश्चर्य की बात ये है कि टमठा इस्लामिया पुरवा 32 घरों में बिजली सप्लाई 10 केवीए के ट्रांसफार्मर से दी जाती है। इस संबंध में इदरीश मोहम्मद, मुहम्मद नूशा, समीम, अलाऊद्दीन, अनवर, नेसार, ईशा, अशरफ, अशफाक, दानिश, शहबान, आशिफ, रिजवान आदि ने बताया कि 10 दिन से मोबाइल चार्ज नहीं है। पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं व बच्चों को हो रही है। बताया कि पंखा, कूलर, फ्रिज, मोटर आदि बिजली उपकरण बंद हैं। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर अजीत श्रीवास्तव कहा कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद दूसरा लगाया गया था। शिकायत मिली है, दूसरा नया ट्रांसफार्मर आ गया है।

फोटो संख्या:80- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के वर्कशॉप में खुले में बैगों में रखी सरसों व आसमान में छा

फोटो संख्या:80- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के वर्कशॉप में खुले में बैगों में रखी सरसों व आसमान में छा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed