{"_id":"69090698c2440a0830070b47","slug":"fire-caused-by-leakage-during-illegal-cylinder-filling-mau-news-c-295-1-mau1002-135814-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अवैध सिलिंडर भरने के दौरान रिसाव से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अवैध सिलिंडर भरने के दौरान रिसाव से लगी आग
विज्ञापन
मधुबन थाना के दुबारी बाजार में सिलेंडर मेंं गैस भरने के दौरान रिसाव से लगी आग।
मऊ/मधुबन। मधुबन के दुबारी पुलिस चौकी से कुछ कदम की दूरी पर रविवार शाम अवैध सिलिंडर रिफिलिंग के दौरान रिसाव के आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान में रखे आसपास के सामान जल गए। हादसे के समय दुकान में कई भरे और खाली सिलिंडर थे यह संयोग था की कोई हादसा नहीं हुआ। वलीदपुर में छह साल पहले हुए हादसे में 13 लोगों की जलकर मौत हो गई थी।
स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया जा सका। बड़ा हादसा होने से बचा। गनीमत रही कि आग पास की अन्य दुकानों या घरों तक नहीं फैली। दुबारी के ही पालपुरा निवासी ठठेरा बर्तन बेचने की आड़ में पांच लीटर से लेकर उससे बड़े सिलिंडरों की बिक्री और रिफिलिंग का काम करता है। उसी रास्ते से रोजाना प्रशासन और पुलिस के अधिकारी गुजरते हैं।
लेकिन रिहायशी इलाके में इस अवैध धंधे पर किसी की नजर नहीं प़ड़ी। रविवार की शाम आग लगने के बाद आसपास के दुकानदार दुकान छोड़कर सड़क पर निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवैध रिफिलिंग सेंटर की जांच शुरू कर दी। इसके अलावा मधुबन तहसील सहित 50 गैस रिफिलिंग की दुकानें संचालित हैं, जिससे हजारों लोगों की जान खतरे में है। मधुबन नगर पंचायत में पांती गली, सिनेमाघर के पास, पुरानी मछलीहट्टा के पास ये धंधा फलफूल रहा है।
विज्ञापन
मऊ शहर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक बगल में गैस रिफिलिंग की जाती है, लेकिन आज तक वहां कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा नगर के शिक्षा विभाग कॉलोनी को जाने वाली सड़क पर, सदर चौक, भीटी, मुंशीपुरा, सहादतपुरा में तीन स्थानों पर, सलाहाबाद मोड़ और मिर्जाहादीपुरा में अवैध तरीके से गैस सिलिंडर बिक्री और रिफिलिंग की जाती है। इसके अलावा मुहम्मदाबाद गोहना, चिरैयाकोट, कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत, कोपागंज कस्बा, घोसी कस्बा, रतनपुरा बाजार, दोहरीघाट बाजार, करहां बाजार, अमिला, अदरी, मझवारा बाजार आदि स्थानों पर ये कारोबार चल रहा है।