फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire broke out in Vikas Bhawan complex, brought under control after hours

Mau News: विकास भवन परिसर में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

Fri, 19 Apr 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Vikas Bhawan complex, brought under control after hours
मऊ। विकास भवन परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। फायर बिग्रेड की टीम और विकास भवन के कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग की घटना को विकास भवन के कर्मचारी समझ पाते तक आग ने विकराल रूप से ले लिया। हवा का रुख विपरीत होने के कारण विकास भवन परिसर की आग आस पड़ाास के किसी अन्य भवन तक नहीं पहुंच सकी। गनीमत यह भी थी कि पछुआ हवाओं के कारण आग की लपटें चहारदिवारी के बाहर नहीं जा सकी। आग की जानकारी होने पर आनन-फानन में विकास भवन में कार्यरत कर्मचारी और मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने पाइप से आग बुझाने में जुट गए। वहीं दूसरी तरफ विकास भवन परिसर में धुआं का गुबार देखने के बाद कचहरी से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में भी लोग घबरा गए। आस- पास के भवनों में काम करने वाले कर्मचारी भी दफ्तरों से निकल कर बाहर आ गए। परिसर में खड़ी कई कारों को लोग लेकर हटाने में लगे रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब जाकर विकास भवन परिसर से लेकर आस-पास के भवनों में काम करने वालों ने राहत की सांस ली। इस बाबत सीडीओ प्रशांत नागर ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है। कुछ देर बाद ही काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

..................................................

चूल्हे की चिंगारी से मड़ई जली

कोपागंज। देवकली विशुनपुर में बृहस्पतिवार की सुबह चूल्हे की चिंगारी से मड़ई में आग लग गई। आग लगने से मड़ई में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। कोपागंज के ग्राम सभा देवकली विशुनपुर निवासी हरिकेश की पत्नी बृहस्पतिवार सुबह दस बजे मड़ई में खाना बना रही थी। तभी चूल्हे से निकली चिंगारी से एकाएक रिहायशी मड़ई में आग लग गई, देखते देखते पछुवा हवा के प्रभाव से मड़ई धू-धू कर जलने लगी। मड़ई को जलता देख हरिकेश की पत्नी बाहर निकल कर शोर मचाने लगी। लोग आग बुझाने लगे लेकिन आग भयावह होने के कारण बुझ नहीं सकी। जिसके चलते गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed