फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire broke out in shop due to unknown reasons in mau people saved life of the shopkeeper by cutting window

मऊ: अज्ञात कारणों दुकान में लगी आग, लोगों ने रोशनदान काटकर दुकानदार की बचाई जान

Sun, 12 Dec 2021 10:42 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Dec 2021 10:42 AM IST
सार

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला बाजार की घटना। आगलगी की घटना में करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

विज्ञापन
Fire broke out in shop due to unknown reasons in mau people saved life of the shopkeeper by cutting window
अज्ञात कारणों दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला बाजार में जनरल प्लास्टिक आइटम के थोक विक्रेता के दुकान में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के वक्त दुकानदार और उसका आठ साल का बेटा दुकान के ऊपर बने दूसरी मंजिल में थे। शर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने रोशनदान काटकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। आगलगी की घटना में करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

विज्ञापन


भटमिला निवासी मुहम्मद खालिक पुत्र जाहिद का स्थानीय बाजार में दो मंजिला मकान है। घर के निचले हिस्से में वह नाजिया इलेक्ट्रॉनिक एंड जनरल स्टोर के नाम की दुकान चलाता है। शनिवार देर शाम वह नित्य की भांति समय से दुकान बंद कर घर की दूसरी मंजिल पर चला गया।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे खालिक को पड़ोसियों ने सूचना दी कि दुकान में आग लगी है। वह कुछ समझ पाता इससे पहले आग ने नीचे के पूरे हिस्से को अपने आगोश में ले लिया था। घर से बाहर निकलने का रास्ता दुकान से हो कर गुजरता था। स्थिति गम्भीर होते देख स्थानीय लोगों ने दुकान के पिछले हिस्से में रोशनी के लिए लगे रोशनदान को काटकर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर फंसे खालिक और उसके आठ वर्ष के बेटे अरमान को बाहर निकाला। इसके बाद सामने से दुकान का दरवाजा तोड़कर करीब 4 घंटों के अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। इस दौरान लोगों ने लगातार फायर ब्रिगेड को कॉल किया लेकिन टीम नहीं पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed