{"_id":"662a3d0e92870193f7028bf8","slug":"fire-broke-out-in-forest-of-bhudhariya-baba-temple-in-mau-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Fire News: जंगल में अज्ञात कारणों से लगी आग, हरे पेड़ धू-धू कर जले; लपटों को देख सहम उठे गांववाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Fire News: जंगल में अज्ञात कारणों से लगी आग, हरे पेड़ धू-धू कर जले; लपटों को देख सहम उठे गांववाले
Thu, 25 Apr 2024 04:54 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:54 PM IST
सार
मऊ जिले के चेरुईया गांव में भूधरिया बाबा मंदिर के जंगल में अचानक आग लग गई। आग का विकराल रूप देख ग्रामीण सहम उठे। जंगल से एक किलोमीटर की दूरी पर रिहायशी बस्ती और ठीक बगल में पशुआश्रय स्थल है। ऐसे में आग फैलने का भय लोगों को सता रहा था।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के चेरुईया गांव में भूधरिया बाबा मंदिर के जंगल में गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। हरा-भरा जंगल धूं- धूंकर जलने लगा। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण वहां पहुंचे, लेकिन पछुआ हवा के कारण आग की लपटें इतनी तेज उठ रही थीं कि कोई भी व्यक्ति आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी देने के एक घंटे तक कोई नहीं पहुंचा था। जंगल से गांव का रिहायशी इलाका लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर है, लेकिन तेज हवा के कारण ग्रामीणों को आग बस्ती में पहुंचने का डर सता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
परेशान ग्रामीण फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना देते रहे। मंदिर के ठीक बगल में पशु आश्रय स्थल भी है। आग की तेज पलटें उठती देख गोवंश पशुआश्रय स्थल के अंदर घबरा कर इधर- उधर भागने लगे।