फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire broke out due to truck explosion on Purvanchal Expressway in Mau

ट्रक बना आग का गोला: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक का फटा टायर, लगी भीषण आग; बीच सड़क पर धू-धू कर जला

Tue, 02 Apr 2024 08:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 02 Apr 2024 08:22 AM IST
सार

मऊ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चलते ट्रक का टायर फट गया। जिससे बेकाबू वाहन में डिवाइडर से टकराने के बाद आग लग गई। देखते ही देखते प्लाई से लदा ट्रक आग का गोला बन गया। गनीमत रही कि चालक व परिचालक ने कूदकर जान बचा ली। 

विज्ञापन
Fire broke out due to truck explosion on Purvanchal Expressway in Mau
प्लाई से लटा ट्रक बना आग का गोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के शमसाबाद से गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह प्लाई से भरे ट्रक का अगला पहिया फट गया। जिससे ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। कुछ ही क्षण में ट्रक में आग लग गई। गनीमत रही कि ट्रक में आग लगते ही चालक और परिचालक दोनों वाहन से बाहर कूद गए। जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। दोनों को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार हरियाणा से प्लाई लादकर एक ट्रक पटना की तरफ जा रहा था। अभी वह रानीपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शमशाबाद के पास पहुंचा था कि अचानक ट्रक का अगला टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




देखते ही देखते ट्रक धू- धू कर जलने लगा। इस बीच चालक और खलासी बाल- बाल बच गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष कंचन मौर्या मौके पर पहुंचीं और दोनों घायलों को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। साथ ही करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया। इस दौरन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के एक लेन पर यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed