फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire broke out due short circuit in mau goods one lakh including

Mau News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 30 हजार नगदी समेत एक लाख रुपये का सामान नष्ट; मची अफरातफरी

Wed, 17 Apr 2024 03:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 03:08 PM IST
सार

Mau News: मऊ के नवापुरा बहलोलपुर गांव में अगलगी की घटना से हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। कीमती कपड़े, लगभग 10 क्विंटल अनाज, कुर्सी, मेज, बेड, बिस्तर सहित एक लाख रुपये का सामान जल गए।

विज्ञापन
Fire broke out due short circuit in mau goods one lakh including
अगलगी के दौरान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के नवापूरा बहलोलपुर गांव में बीती देर रात लगभग साढ़े 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें 30 हजार नगदी और लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दो घंटे की मशक्कत से पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नवापूरा बहलोलपुर गांव निवासी श्रीराम राम का परिवार रोज की तरह मंगलवार की रात भोजन करके सो रहे थे। रात लगभग साढ़े 12 बजे शॉर्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गई। जिससे कमरे में रखा सामान चलने लगा। सामान जलने की महक और धुंआ उठता देख परिजनों ने उठकर देखा कि कमरे में रखा सामान जल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बाल्टी लेकर आग बुझाने लगे शोर सुनकर व आग की लपटें उठती देख पड़ोसी भी वहां पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सभी दो घंटे तक आग बुझाने की जद्दोजहद करते रहे, लेकिन आग बुझा नहीं सके। सारा सामान जलने के बाद अपने आप आग बुझ गया। 

पीड़ित श्रीराम राम ने बताया कि उसी कमरे में घर का सारा सामान रखा हुआ था। उसके अनुसार एक बक्सा और उसमें रखा 30 हजार रुपये नगद कीमती कपड़े, लगभग 10 क्विंटल अनाज, कुर्सी, मेज, बेड, बिस्तर सहित एक लाख रुपये का सामान जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed