Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire breaks out in Durga Puja pandal of Hindi Bhawan

हिंदी भवन के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग

Fri, 07 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Durga Puja pandal of Hindi Bhawan
नगर के हिंदी भवन स्थित दुर्गा पंडाल में अगलगी की घटना के बाद मामले की जानकारी लेते मुख्य अग्निशमन - फोटो : MAU
मऊ। रामनवमी पर मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे हिंदी भवन स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग कार्पेट के नीचे से गई वायरिंग में शार्ट सर्किट से लगी थी। हालांकि मौके पर तैनात दो फायरमैन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। दुर्गा पूजा पंडाल में लोग माता का दर्शन करते हुए आरती में शामिल हुए थे। भक्ति से सराबोर लोग सजावट देखते हुए आगे बढ़ रहे थे कि अचानक कारपेट के नीचे से गई बिजली की वायरिंग में शार्ट सर्किट हो गया। धुंआ और आग की लपटे देख लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि पंडाल में आग बुझाने के संसाधन तो मौजूद थे ही ड्यूटी पर दो फायरमैन अजय कुमार और ओमप्रकाश यादव भी तैनात थे। आग लगने की सूचना मिलते ही वह सक्रिय हो गए और लोगों को संयम बरतने की बात करते हुए आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने पंडाल में रखे गए आग बुझाने के संसाधनों से आग पर जल्द ही काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली साथ ही दोनों सतर्क फायर मैन को उनकी तत्परता पर शाबाशी दी।

व्यापारी की पिटाई को लेकर मधुबन में बैठक करते व्यापारी।संवाद

व्यापारी की पिटाई को लेकर मधुबन में बैठक करते व्यापारी।संवाद- फोटो : MAU

मधुबन शहीद स्मारक पर व्यापारी पुत्र पुलिस मारपीट मामले में व्यापारियों से वार्ता करते सीओ अभय क?

मधुबन शहीद स्मारक पर व्यापारी पुत्र पुलिस मारपीट मामले में व्यापारियों से वार्ता करते सीओ अभय क?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed