फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   fire break out of Truck collides with transformer after hitting pole in mau

Mau News: पोल से टकराने के बाद ट्रांसफार्मर से भिड़ी ट्रक, लगी भीषण आग; 200 घरों की बत्ती गुल

Tue, 16 Apr 2024 03:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 03:05 PM IST
सार

Mau News: लगी भीषण आग ने ट्रक को भी अपने जद में ले ली, गनीमत था कि इससे पहले ही चालक और परिचालक ट्रक से कूद गए थे। करीब 20 मिनट में ही पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
fire break out of Truck collides with transformer after hitting pole in mau
हादसे के बाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के घोसी कस्बा के मझवारा मोड़ पर बीती रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जब एक खाली ट्रक अचानक ड्राइवर को नींद आने से बेकाबू होकर बिजली पोल से टकराने के बाद सड़क किनारे लगे दो ट्रांसफार्मर से जा टकराया। जैसे ही ट्रक पोल से टकराया, वैसे ही चालक और परिचालक ट्रक से नीचे कूद गए।

विज्ञापन


उधर, ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद ट्रक में आग लग गई, जहां देखते ही देखते ही ट्रक कुछ ही देर में जलकर खाक हो गया। वहीं हादसे के बाद 200 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की बीती रात करीब 12 बजे एक ट्रक देवरिया जिले से मझवारा की ओर जा रहा था। अभी ट्रक चालक घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ से मझवारा की ओर मुड़ा था कि ट्रक चालक को झपकी आ गई। जिससे ट्रक बेकाबू होकर पहले बिजली पोल से जा टकराया, उसके बाद सीधे महज 20 मीटर दूरी पर लगे दो ट्रांसफार्मर 250 केवीए और 63 केवीए से टकराया।

इस दौरान ट्रक के टैंक से गिरे तेल और ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed