{"_id":"68812800dcbf7968f60630cb","slug":"fir-will-be-lodged-for-giving-false-affidavit-to-add-name-in-voter-list-mau-news-c-295-1-svns1028-131185-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए गलत शपथ पत्र देने पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए गलत शपथ पत्र देने पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम बैठक आयोजित की गई। इसमें वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर गलत शपथ पत्र देने पर मतदाता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम 18 जुलाई से शुरू हो चुका है, निर्वाचन नामावलियों का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को होगा। बताया कि 18 जुलाई से 18 अगस्त के बीच बीएलओ और पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन, प्रशिक्षण और स्टेशनरी वितरण सहित किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग या अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरी निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिंट करने की कार्रवाई पूरी होगी।
जबकि 19 अगस्त से 29 सितंबर के बीच बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण और 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों का नाम सम्मिलित करेंगे। वहीं ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 19 अगस्त से 22 सितंबर के बीच होगी। इसके अलावा निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्तन, संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पांडुलिपिया 30 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में जमा की जाएगी। जबकि अंतिम मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन 5 दिसंबर को होगा तथा दावे और आपत्तियां 6 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच प्राप्त की जाएगी।इसके अलावा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसंबर से 19 दिसंबर के मध्य किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जिले की 645 ग्राम पंचायतें के लिए 92 सुपरवाइजर और 877 अनुमानित बीएलओ की तैनाती की जानी है। जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने को लेकर फार्म 6 में गलत शपथ पत्र दाखिल करने पर संबंधित मतदाता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिया। वहीं बीएलओ द्वारा किसी भी मतदाता का सूची से गलत ढंग से नाम काटने पर एफआईआर होगी। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश के साथ जिले के चारों एसडीएम सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
चारों तहसील में हैं 11317 दिव्यांग मतदाता
बैठक में डीएम ने सभी ईआरओ, एईआरओ को मतदाता सूची में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या में वृद्धि को लेकर विशेष प्रयास करने को कहा। इस दौरान डीएम को बताया गया कि चारों विधानसभाओं में 11317 दिव्यांग मतदाता हैं जिनमें 7002 पुरुष एवं 4315 महिला दिव्यांग मतदाता हैं, जो कुल मतदाताओं का लगभग 0 . 66% हैं। उन्होंने कहा कि कम से कम एक प्रतिशत दिव्यांग मतदाता, मतदाता सूची में सम्मिलित करने को लेकर घर-घर सर्वे कर मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज कराने की बात कही।