फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR was not registered even after five days of the incident

Mau News: घटना के पांच दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर

Tue, 23 May 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
FIR was not registered even after five days of the incident
मऊ /बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी पलिगढ़ गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के पांच दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित परिवार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय को ज्ञापन सौंपा। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

छात्रा रीना यादव के भाई अखिलेश यादव ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का निवासी है। उसकी 13 वर्षीय बहन रीना यादव पलिगढ़ गांंव स्थित कस्तूूूरबा गाधी आवासीय विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम नौ बजेे के करीब उसकी विद्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार को आशंका है उसकी हत्या की गई है। जिसकी तहरीर सरायलखंसी थाना प्रभारी को दी गई है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा की मौत को पांच दिन हो गए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई। इसके बाद भी स्थानीय थाने की पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थाने की पुलिस इस मामले में हीलाहवाली कर रही है। परिवार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और मामले का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed