फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR filed against four including Pradhan in the case of shooting and murder of a farmer returning with flour

Mau News: आटा लेकर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या मामले में प्रधान सहित चार पर प्राथमिकी

Sat, 30 May 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against four including Pradhan in the case of shooting and murder of a farmer returning with flour
हलधरपुर थाना क्षेत्र ढोलवन गांव में रामजन्म राजभर की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढोलवन मोड़ के पास बृहस्पतिवार की देर रात 11 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर ढोलवन निवासी रामजन्म राजभर (55) की हत्या कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने रामजन्म के बेटे की तहरीर पर गांव के प्रधान रामबदन यादव, उसके भतीजे सुमीत, अवनीश यादव और शिवशंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

ढोलवन निवासी गोलू राजभर ने बताया कि उसके पिता रामजन्म किसान थे। बृहस्पतिवार को वह साइकिल से गांव से दो किमी दूर गहनी मोड़ के पास आटा लेने गए थे। वहां से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने ढोलवन मोड़ के पास रामजन्म पर गोली चला दी, जो उनके सीने में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों बदमाश भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।
गोलू राजभर ने आरोप लगाया कि उसके पिता की गांव के प्रधान रामबदन यादव से पुरानी रंजिश है। प्रधान उनकी जमीन पर ग्राम पंचायत भवन बनवा रहा था।
इसका विरोध करने के बाद से प्रधान उसके पिता से रंजिश रखता है। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और उसके भतीजे सुमीत, पट्टीदार अवनीश यादव और उसके दोस्त शिवशंकर ने मिलकर उसके पिता की हत्या की है।

वर्जन...

पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। जल्द ही पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर देगी। - कमलेश बहादुर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed