फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR against 24 consumers for electricity theft

Mau News: बिजली चोरी में 24 उपभोक्ताओं पर एफआईआर

Fri, 13 Jun 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
FIR against 24 consumers for electricity theft
मऊ। बिजली निगम की तरफ से नगर सहित अदरी नगर पंचायत सहित जिले के विभिन्न इलाकों में विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता भुवनराज सिंह के नेतृत्व में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। बकायेदार उपभोक्ताओं से करीब 2.25 लाख का बकाया वसूल किया। चेकिंग के दौरान 78 घरों का कनेक्शन काटा गया। 13 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। 11 उपभोक्ता बकाये पर पूर्व में कटे कनेक्शन को बिना भुगतान किए जोड़कर चलाते पाए गए। सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


विद्युत निगम की तरफ से अदरी नगर पंचायत, अरदौना, चौहान बस्ती, पिपरौली, इटौरा, पठान टोला,चौहान बस्ती सहित विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया गया। चलाए गए अभियान में करीब 24 उपभोक्ता बिजली की चोरी करते पकड़े गए। इनपर एफआईआर दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त करीब 78 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काटी गई। जिनके ऊपर लगभग 17 लाख का बिजली बिल बकाया था। चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं से करीब 2.25 लाख के बकाए की वसूली की गई।
विज्ञापन

एक्सईएन भुवन राज सिंह ने बताया कि अधिकारियों, कर्मचारियों की टीमों को चेकिंग में लगाया गया था। आगे भी प्रतिदिन मॉर्निंग रेड और मेगा ड्राइव अभियान चलाकर बिजली चोरी और बकायेदारों पर शिकंजा कसा जाएगा। बताया कि 10 हजार रुपया से अधिक बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed