फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Financial and administrative rights of village head of Kushmaur seized

Mau News: कुशमौर के ग्राम प्रधान के वित्तीय, प्रशासनिक अधिकार किए सीज

Wed, 20 Dec 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Financial and administrative rights of village head of Kushmaur seized
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बुधवार को परदहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुशमौर की ग्राम प्रधान संगीता सिंह के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया। साथ ही सरकारी धन के दुरुपयोग पर संबंधित टीए के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बीती जनसुनवाई के दौरान कुशमौर गांव निवासी मकरध्वज सिंह पुत्र पवन कुमार सिंह ने मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की थी। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी और अधिशासी अभियंता जल निगम को जांच अधिकारी नामित करते हुए संयुक्त जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए था। संयुक्त टीम द्वारा जांच के बाद सरकारी धन के दुरुपयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। जांच रिपोर्ट में नाली निर्माण,सीसी रोड निर्माण,अमृत सरोवरों पर कार्य कराने, मिट्टी भराई सहित कुल 17 कार्यों की जांच के दौरान कुल 3.41 लाख रुपये की सरकारी धन के दुरुपयोग की बात सामने आई। इसके बाद संबंधित ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस भेजने की कार्रवाई की गई। इसी क्रम में संबंधित ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत न करने और पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध न कराने पर जिलाधिकारी ने बुधवार को ग्राम पंचायत कुशमौर के ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार को सीज करने के साथ ही संबंधित सचिव को निलंबित करने और टीए के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed