फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Final dry run 11, 14 hospitals to be vaccinated

फाइनल ड्राई रन 11 को, 14 अस्पतालों पर लगेगा टीका

Thu, 07 Jan 2021 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Final dry run 11, 14 hospitals to be vaccinated
मऊ। कोरोना टीकाकरण को लेकर बीते पांच जनवरी को ड्राई रन के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 जनवरी को फाइनल ड्राई रन किया जाएगा। इसमें इस बार सरकारी अस्पतालों को शामिल करने के साथ ही दो नए निजी अस्पताल को शामिल किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोराना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए जिले में 11 जनवरी को दूसरी बार पूर्वाभ्यास किया जाएगा। प्रस्तावित ड्राई रन के लिए पूरे जिले में 32 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें इस बार फातिमा अस्पताल सहित दो निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है। इन अस्पतालों में चार केंद्र बनाए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर हेल्थ वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा जिला अस्पताल में दो और महिला जिला अस्पताल में तीन केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं जिले के नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को इस बार ड्राई रन के लिए चिहिन्त करते हुए इन अस्पतालों पर केंद्र बनाए गए हैं। सभी जगहों पर दो सत्र का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस बार बदलाव किया है। वैक्सीनेशन के ड्राई रन में इस बार प्रत्येक प्वाइंट पर 15 स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चले कि बीते पांच जनवरी को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, रानीपुर, फतेहपुर मंडाव, दोहरीघाट सीएचसी के अलावा फातिमा अस्पताल में ड्राई रन किया गया था। जिसमें 12 केंद्रों पर 300 हेल्थ वर्करों पर टीकाकरण को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया था। जबकि 11 जनवरी को होने वाले रिहर्सल के लिए नगर में कुल नौ प्वाइंट बनाए गए हैं। इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि टीकाकरण को लेकर पुन: 11 जनवरी को सुबह दस बजे से 14 अस्पतालों में ड्राई रन किया जाएगा।

हेल्थ वर्करों को दिया प्रशिक्षण
मऊ। फाइनल ड्राई रन के लिए चिहिन्त अस्पतालों के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को दिया गया। जिसमें सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह, जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव, सर्विलांस अधिकारी डॉ. पदम जैन, डीएमसी सरोज राना तथा कामाख्या मौर्या द्वारा दिया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली व डीपीएम रविंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed