{"_id":"6a1dc7fa06d20bc7270df5b8","slug":"fighting-over-land-dispute-fir-lodged-against-16-mau-news-c-295-1-mau1002-146388-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जमीन के विवाद में मारपीट, 16 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जमीन के विवाद में मारपीट, 16 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ढांढ़ाचवर गांव के सूर्यभान सिंह, विक्की, विकास, आदित्य, रंजीत, प्रिंस, गोपाल समेत 16 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने शनिवार शाम हत्या के प्रयास व गैर इरादतन हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
जमीन के विवाद को लेकर गांव निवासी चंद्रभान सिंह और सूर्यभान सिंह के परिवार के लोगों ने शनिवार सुबह एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में एक पक्ष के गोपाल सिंह, चंद्रभान, अमित तथा दूसरे पक्ष के वीरेश सिंह और सूर्यभान सिंह घायल हो गए।
प्राथमिकी के अनुसार, चंद्रभान सिंह का आरोप है कि जमीन के विवाद में गांव निवासी सूर्यभान सिंह, विक्की, विकास, मनीष सिंह, कैलाश, राजेंद्र और बृजेश सिंह ने शनिवार को लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सड़क से लेकर घर तक दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की गई। घर में घुसकर गोपाल सिंह को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। घर के बाहर लगे पेड़-पौधों को भी काट दिया गया।
दूसरे पक्ष के सूर्यभान सिंह ने आदित्य, रंजीत, प्रिंस, गोपाल, राजवीर, चंद्रभान, अमित, प्रियंका और पूनम पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे दो पक्षों में मारपीट हुई।
दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के 16 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।