फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fight in land dispute, three injured, case filed against four

Mau News: जमीन के विवाद में मारपीट, तीन घायल, चार पर केस

Sat, 03 May 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fight in land dispute, three injured, case filed against four
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के मूसेपुर में शुक्रवार की सुबह जमीन के विवाद में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के पिता, पुत्री और पुत्र घायल हो गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार रामदुलार और पटीदार संजय के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह संजय उस जमीन को ट्रैक्टर से जोतने लगा। विरोध करने पर उसे मारपीट करने लगा। शोर सुनकर बचाने आए पिता भिग्गू यादव और उसकी छोटी बहन को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चिरैयाकोट योगेश यादव ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई थी। एक पक्ष से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed