फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fierce fight between two sides over potato planting, many injured

आलू रोपाई को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

Mon, 29 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fierce fight between two sides over potato planting, many injured
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चलिसवां गांव में सोमवार को सुबह आलू की खेती को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इस घटना में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर स्थानीय अस्पताल के चिकित्सकों ने आजमगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चलिसवां गांव निवासी रामबचन और पतिराम के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। सोमवार को सुबह रामबचन अपने पुत्रों के साथ खेत में आलू की बोआई करने गए थे। इसी बीच पतिराम व उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पतिराम ने बोआई करने से रामबचन को रोक दिया। इससे दोनों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि पतिराम और उनके परिवार के सदस्यों ने रामबचन को फावड़े से मारकर घायल कर दिया। इसके साथ ही रामबचन के परिवार के रामविजय, सीताबी देवी, पलटन चौहान पर भी हमला कर दिया। खून से लथपथ रामबचन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर आजमगढ़ रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की तरफ से अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में कोतवाल शैलेश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों ने मारपीट के संबंध में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed