फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Festival of Gopashtami celebrated at animal shelter sites and goshalas

पशु आश्रय स्थलों और गोशाला पर मना गोपाष्टमी का पर्व

Mon, 23 Nov 2020 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Festival of Gopashtami celebrated at animal shelter sites and goshalas
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों मेें बने पशु आश्रय स्थलों समेत निजी गोशाला पर रविवार को गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। पशुपालन विभाग के अधिकारियों गाय तथा बछड़ों को हरा चारा, गुड़ चना आदि खिलाया गया। शासन से नामित संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. सुरेंद्र सिंह ने पशु आश्रय स्थलों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले मेें छुट्टा पशुओं के लिए जिला प्रशासन की तरफ से 25 पशु आश्रय स्थल बनाए गए हैं। पशु आश्रय स्थलों में 1926 गोवंश रखे गए हैं। 141 गायों को योजना के तहत पशुपालकों को दिया गया है। योजना के तहत पशुपालक को प्रति पशु नौ सौ माह रुपया दिया जाता है। शासन के फरमान पर नगर के दशईपोखरा स्थित गोशाला पर गोपाष्टमी मनाया गया। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से गायघाट स्थित पशु आश्रय स्थल पर नगरपालिका के अधिकारियों ने गाय तथा बछड़ों की पूजा करने के बाद हरा चारा, चना, गुड़ आदि खिलाया गया। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, सत्यप्रकाश, नागेंद्र कुमार, पीएन मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन की अध्यक्षता में जिला एवं नगर कार्यकारिणी के स्वयंसेवकों ने माता शीतला मंदिर के समीप स्थित गोशाला में गोपाष्टमी का पर्व मनाया। जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि यह पर्व हम उस गाय माता के लिए मनाते हैं जो प्रकृति संरक्षण करती हैं। जिनका गोबर से लेकर दूध तक प्राकृतिक रूप से फलदायी होता है। इस धरती के प्रत्येक व्यक्ति को गाय की पूजा एवं अर्चना करनी चाहिए क्योंकि गाय अपनी जन्म देने वाली मां की तरह ही हमारी भी रक्षा इस प्रकृति से करती है। इस अवसर पर गौशाला के प्रबंध समिति के लोगों ने सभी स्वयं सेवकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाष्टमी पूजन में मुख्य रूप से जिला व्यवस्था प्रमुख देवेंद्र मोहन, नगर सरसंघचालक लक्ष्मण प्रसाद, नगर कार्यवाह सुनील, डॉ. मधुकर राय, चंद्रापीड मिश्र, उत्तम कुमार, संतोष गुप्ता,अभिषेक वरनवाल, प्रवीण बरनवाल, किशन सिंह, जितेंद्र, हर्ष पांडे, संजय सिंह, राम जन्म, राम कुॅवर आदि शामिल रहे।
कोपागंज: गोपाष्टमी के पर्व के अवसर पर रविवार को जिलाधिकारी अमित बंसल ने क्षेत्र के लैरो बेरुवार के चेरुईया में स्थित पशु आश्रय स्थल पर में विधि-विधान के साथ गो पूजन किया। गायों को हरा चारा, गुड़ आदि खिलाया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से एक-एक गाय को गोद लेने की अपील किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की जब भगवान श्रीकृष्ण छह वर्ष की आयु में ही अपनी मां यशोदा से जिद्द करके गाय चराना चाहते हैं। जिस दिन उन्होंने शुरुआत की उस दिन गोपाष्टमी थी और उसी दिन से श्री कृष्ण को गोपाल व गोविंद के नाम से भी जाना जाने लगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीराम सिंह वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरएन सिंह आदि शामिल रहे।

रानीपुर: क्षेत्र के धर्मसीपुर, मिर्जापुर स्थित पशु आश्रय स्थल पर गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। विधि विधान से पूजन अर्चन कर गायों तथा बछड़ों को हरा चारा, गुड़ चना आदि खिलाया गया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत सुरेंद्रनाथ यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश भारद्वाज, रामविलास चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed