फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fertile land rapidly merging in Saryu river

तेजी से सरयू नदी में विलीन हो रही उपजाऊ जमीन, कटान तेज

Thu, 28 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fertile land rapidly merging in Saryu river
सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। ऐसे में तटवर्ती क्षेत्रों में कटान का खतरा काफी बढ़ा है। सरयू नदी इस समय खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 50 सेमी नीचे बह रही है। बारिश प्रारंभ होने से पूर्व शासन ने कटान को रोकने के कई तरह के दावे किए थे, इसके लिए करोड़ों का धन भी आवंटित हुआ था। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते शासन के सभी दावों की हवा निकल चुकी है। सरयू नदी की तेज धारा में तटवर्ती क्षेत्रों की उपजाऊ जमीन नदी में विलीन हो रही है। बीबीपुर देवारा में खेती योग्य भूमि को नदी अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर 24 घंटे में 40 सेमी घटा है। बुधवार को 69.80 मीटर पर रहा जलस्तर बृहस्पतिवार को घट कर 69.40 मीटर पर पहुंच गया। नदी के घटते जल स्तर से कटान बढ़ गया है। जबकि शासन ने बरसात के पहले दोहरीघाट की सुरक्षा के स्थाई प्रबंध के लिए करोड़ों रुपये सिंचाई विभाग को मुहैया कराया था। लेकिन सिंचाई विभाग की उदासीनता के चलते खाकी बाबा की कुटी से शाही मस्जिद के बीच सरयू से कटान को रोकने के लिए जो कार्य होना था, वह नदी में बाढ़ के चलते अधूरा रह गया। इस समय जलस्तर में कमी आई है फिर भी सरयू नदी तटवर्ती इलाकों में तांडव मचाने के लिए उतावली है। नवली गांव के सामने तथा सरहरा के पास बन रहे घाघरा नदी में पुल के नीचे धीरे-धीरे कटान शुरू होने से लोगों में भय व्याप्त है। वहीं चिऊटीडांड गांव के पास भी नदी में बने ठोकर से लहरे टकराने से कटान का खतरा बढ़ गया है। गड़ौली नई बाजार मार्ग पर पानी चढ़ने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पतनई और बहादुरपुर के गांव के सिवान में घुसे बाढ़ के पानी से धान की फसल बर्बाद हो रही है। दूसरी तरफ सियरहीं ताल, फरसरा ताल, रामपुर धनौली ताल, हरधौली, नई बाजार, चक भगवान दास सहित आदि जगहों पर नदी में लगे रेगुलेटर बंद होने से खेतों में बारिश का भरा हुआ है। मौके पर तैनात सिंचाई विभाग के अवर अभियंता जेपी यादव ने बताया कि नदी जिस स्थान को काट रही है उस स्थान को बोल्डर से भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed