फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Female NCC cadets trained to operate drones.

Mau News: महिला एनसीसी कैडेट्स को दिया गया ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण

Sun, 05 Jul 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Female NCC cadets trained to operate drones.
मुहम्मदाबाद गोहना के पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज में ड्रोन कैमरे का प्रशिक्षण लेती है एनसीसी कैडेट
तीसवीं गर्ल्स बटालियन आजमगढ़ के तत्वावधान में कस्बा के पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को महिला कैडेट्स को ड्रोन कैमरे के उपयोग की बारीकियां सिखाई गईं।
विज्ञापन

कैंप कमांडर कर्नल अमिताभ मुखर्जी की देखरेख में हुए इस विशेष प्रशिक्षण में कैडेट्स को बताया गया कि ड्रोन कैमरे से आसपास के क्षेत्र की वीडियो और फोटोग्राफी कैसे की जाती है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कहा कि संकटकालीन समय में लापता व्यक्ति की तलाश, संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखने और भीड़ नियंत्रण में ड्रोन बेहद उपयोगी सिद्ध होता है। प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को ड्रोन के बहुआयामी उपयोगों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि आपदा प्रबंधन में फंसे लोगों का पता लगाने, कृषि में फसल और सिंचाई की निगरानी, ट्रैफिक नियंत्रण, सड़क-पुल के सर्वेक्षण और पर्यावरण की मॉनिटरिंग में भी ड्रोन का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसके बाद कैडेट्स ने ड्रोन उड़ाकर लाइव प्रैक्टिकल भी किया।
कैंप कमांडर अमिताभ मुखर्जी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। एनसीसी के माध्यम से उन्हें ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक का ज्ञान देकर आत्मनिर्भर और देश सेवा के लिए तैयार किया जा रहा है।

शिविर में प्रिंसिपल डॉ. शाजिया रहमान, शेख अब्दुल्ला, राना बानो, सूबेदार मेजर अनिल जोशी, सूबेदार चंद्रमा चौहान, मनोज कुमार, कॉलेज के शिक्षक और बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed