फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Female constable ate poison on harassment in in-laws house condition critical in mau

महिला सिपाही ने खाया जहर: ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम, बोली- रिपोर्ट कराने पर भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

Thu, 02 Sep 2021 05:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Sep 2021 05:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में डायल 112 में तैनात महिला सिपाही ने आत्मघाती कदम उठाया है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल के लोग उसे पैसे के लिए काफी परेशान करते हैं। साथ ही मारपीट करते हैं। इसी से परेशान होकर उसने जहर खा लिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Female constable ate poison on harassment in in-laws house condition critical in mau
अस्पताल मे भर्ती महिला सिपाही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजिज आकर डायल 112 में तैनात महिला सिपाही ने गुरुवार की सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद बचौना गांव निवासी गोविंद चौहान की पत्नी सुधा सिंह चौहान ने गुरुवार की सुबह कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसे सुबह 10 बजे के करीब जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।
विज्ञापन


सुधा ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले पैसे के लिए काफी समय से परेशान कर रहे थे। आए दिन मारपीट करते हैं। आरोप है कि पुलिस में रिपोर्ट करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि वह एक साल से परेशान चल रही है। उसे एक बार मारपीट कर घर से भगा दिया गया था। आरोप लगाया कि गुरुवार की सुबह उसके ससुराल वालों ने उसे मारने के लिए घेर लिया था। जिसके बाद उसने अपनी जान देने के लिए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। 

उसकी हालत बिगड़ने पर उसके इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि महिला सिपाही जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed