{"_id":"69ac758d6f19916f2a043f6a","slug":"felicitation-ceremonies-will-be-held-in-250-council-schools-mau-news-c-295-1-svns1028-141910-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 250 परिषदीय विद्यालयों मेें आयोजित होंगे सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 250 परिषदीय विद्यालयों मेें आयोजित होंगे सम्मान समारोह
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से 232 से अधिक नामांकन वाले जिले के परिषदीय विद्यालयों में इस वर्ष सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। मेधावी और नियमित उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।
विभाग की तरफ से चिंहित 250 परिषदीय विद्यालयों के लिए 16.25 लाख का बजट जारी किया गया है। जिले में 757 प्राथमिक, 159 उच्च प्राथमिक, 292 कंपोजिट विद्यालयों मेें 1.30 लाख बच्चे पढ़ते हैं।
छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना और शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालयों को छोड़कर 232 से अधिक नामांकन वाले 250 परिषदीय विद्यालयों में सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मेधावी बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के उन सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा, जो नियमित रूप से मासिक बैठकों में प्रतिभाग करते हैं। विद्यालयों में समारोह आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
समारोह में शामिल सभी बच्चों को टॉफी, चॉकलेट या स्टेशनरी दी जाएगी। पुरस्कार के रूप में लंच बॉक्स, पानी की बोतल, ट्रॉफी, किताबें, ज्योमेट्री बॉक्स आदि खरीदे जा सकेंगे। अभिभावकों को शॉल या स्मृति चिह्न भी दिए जाएंगे।
विभाग की तरफ से 6500 रुपए प्रति विद्यालयों की दर से चिह्नित 250 परिषदीय विद्यालयों के लिए 16.25 लाख का बजट जारी किया गया है। इस बाबत जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता आलोक कुमार सिंह का कहना है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है।