{"_id":"57eac34d4f1c1bf70a5764f3","slug":"fed-up-with-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के विभिन्न इलाकों मेें अघोषित बिजली कटौती तथा ट्रिपिंग से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। घंटों बिजली गुल रहने से दिन व रात बिताना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया लेकिन विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
मोलनापुर रौजा बेलौली विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत उपकेंद्र में आए दिन तकनीकी खामी तथा अघोषित बिजली कटौती से घंटों बिजली गुल हो जा रही है। कहने को तो रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तथा पूर्वाह्न 10 बजे से सायं पांच बजे तक लगातार 14 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का फरमान जारी किया गया है।
हालत यह है कि बार-बार बिजली अप डाउन होती रहती है। फाल्ट से घंटों बिजली गुल हो जाती है। बिजली कर्मी जब तक ठीक करते हैं तब शेड्यूल बीतने का समय हो जाता है। इस संबंध में क्षेत्र के नेयाज अहमद, कृष्ण प्रताप मल्ल, टिंकल तिवारी, स्वतंत्र मिश्रा, राजेश राजभर, अखिलेश्वर पांडेय, मिथिलेश यादव का कहना है कि लगातार पांच घंटा भी बिजली नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
रात के समय बिजली गुल हो जाने से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। इस बाबत मोलनापुर रौजा बेलौली विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता बृजेश कुमार का कहना था कि कंट्रोल रुम से बिजली कटौती हो रही है।