{"_id":"603e77ee8ebc3ed3a3408c0c","slug":"fear-of-killing-a-young-man-demonstrations-for-action-mau-news-vns5777270105","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या की आशंका, कार्रवाई के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूनापर निवासी रोहित के हत्यारों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग लेकर तहसील में कांशीराम बहुजन सेना
- फोटो : MAU
Link Copied
घोसी। क्षेत्र के पूनापार गांव में 26 फरवरी को रोहित (22) पुत्र रामबिलास की हत्या का आरोप लगाते हुए एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील दिवस पर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम ने जांच कर न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कांशीराम बहुजन सेना के अध्यक्ष अवधेश बागी के नेतृत्व में परिजनों ने रोहित की हत्या की आशंका जताते हुए एक युवक को आरोपित किया और उसके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने का ज्ञापन एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मृतक के पिता रामबिलास व भाई राहुल को पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाना पड़ा। कांशीराम बहुजन सेना के अवधेश बागी उर्फ मुर्रदहवा के नेतृत्व में मृतक के परिजनों एवं दो दर्जन से अधिक लोगों ने तहसील परिसर में पहुंच कर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में मृतक रोहित के पिता रामबिलास व भाई राहुल ने आरोप लगाया है कि रोहित की हत्या में बगल के गांव मलपुरा निवासी एक युवक का हाथ है। आरोप लगाया गया है कि वहीं युवक रोहित को बाइक से साथ लेकर गया था। हत्या से पहले 25 फरवरी की शाम को मृतक के फोन कॉल करने पर उसी युवक ने रिसीव करके नदवासराय में साथ होना बताया। रात बीतने के उपरांत फोन लगाने पर फोन बंद हो गया। अगली सुबह उसी युवक के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर पेड़ पर रोहित का शव लटके होने की जानकारी मिली। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग किया है। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रशेखर, हरेंद्र कुमार यादव, चंद्रभान भारती, भगवान दास, विनोद कुमार, प्रभात, पवन, दया प्रसाद, सर्वेश, लाल मोहन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।