फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Faulty transformer and power outages trouble consumers.

Mau News: ट्रांसफॉर्मर खराब, बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Fri, 10 Jul 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Faulty transformer and power outages trouble consumers.
चिरैयाकोट में थाना के सामने बाजार में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर।संवाद
चिरैयाकोट कस्बा बाजार में थाना के पास लगे 250 एमवीए के बिजली ट्रांसफॉर्मर में खराबी और ओवरलोडिंग के कारण क्षेत्र में लगातार वोल्टेज में उतार-चढ़ाव हो रहा है। ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज बार-बार उड़ने से घंटों तक बिजली बंद रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इससे उपभोक्ताओं को भारी नुकसान हो रहा है। उमस भरी गर्मी में लोगों को रातें जागकर बितानी पड़ रही हैं। छोटे उद्योग-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

पिंटू प्रसाद, राम अवतार जायसवाल, लक्ष्मी प्रसाद, सुरेश गुप्ता और इद्रीस अंसारी सहित अन्य क्षेत्रवासियों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर की तकनीकी खराबी से कभी वोल्टेज बहुत बढ़ जाता है तो कभी बहुत कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अनियमित विद्युत आपूर्ति से घरों और दुकानों में लगे टीवी, फ्रिज, पंखे, कूलर, इन्वर्टर, कंप्यूटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने अपने उपकरणों के खराब होने की शिकायत विभाग से की है।
आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या की जानकारी दी है। ओवरलोडिंग कम करने और बिजली आपूर्ति को दो भागों में बांटने के उद्देश्य से एक नया 250 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर और केबल एक महीने से अधिक समय से खराब ट्रांसफॉर्मर के पास रखा है।

इसे अभी तक चालू नहीं किया जा सका है। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द केबल जोड़कर नए ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।इस संबंध में एसडीओ उमेशचंद ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। ठेकेदार केबल जोड़ने में देरी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed