फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fault in underground cables caused electricity to fail in the city

अंडरग्राउंड केबिल में फाल्ट से नगर में घंटों गुल रही बिजली

Wed, 08 Jul 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fault in underground cables caused electricity to fail in the city
मऊ। नगर क्षेत्र में बिछाई गई अंडरग्राउंड केबिल में फाल्ट के चलते ब्रेकडाउन के चलते विभिन्न मुहल्लों में घंटों बिजली गुल रही। इससे लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। इसके चलते लोग गर्मी व उमस से बेहाल रहे। नगर क्षेत्र में जगह-जगह अंडरग्राउंड केबिल बिछाई गई है। नगर के फातिमा अस्पताल को जाने वाली अंडरग्राउंड केबिल में फाल्ट आ गया। फाल्ट ढुढ़ने के चलते ब्रेकडाउन तथा टेस्टिंग के चलते नगर के सहादतपुरा, ब्रह्मस्थान, निजामुद्दीनपुरा सहित विभिन्न मुहल्लों में बिजली गुल रही। घंटों बिजली गुल रहने के चलते गर्मी व उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। उपभोक्ताओं का कहना था कि संपूर्ण लॉकडाउन तो लागू कर दिया गया है, लेकिन भरपूर विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है। रात के समय भी बिजली अपडाउन होने से नींद टूट जा रही है। बिजलीकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद शाम को विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। वलीदपुर: मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कम बिजली मिलने से जहां गर्मी व उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। वहीं कृषि कार्य सहित कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। मुहम्मदाबाद गोहना विद्युत उपकेंद्र, करहां विद्युत उपकेंद्र तथा वलीदपुर विद्युत उपकेंद्र से 100 से अधिक गांव संबद्ध हैं। नगर में 20 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का शेड्यूल है। हफ्तों से अघोषित बिजली कटौती के चलते लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। कब बिजली आ रही है कब कट जा रही है पता नहीं चल पा रहा है। शहरी क्षेत्रों में लगातार दो घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। 24 घंटे में किसी तरह आठ घंटे मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति बद से बदतर है। कम बिजली मिलने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। रात के समय भी बिजली कटौती रहने से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। लोगों में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के विष्णु कांत श्रीवास्तव, आनंद कुमार, सपा नेता हबीबुरहमान अंसारी, बसपा नेता प्रेमचंद गुप्ता का कहना है कि बिजली कम मिलने से बुनकरों को भरपूर काम नहीं मिल पा रहा है। वहीं नाम मात्र बिजली मिलने से खेती किसानी पिछड़ रही है। इसी क्रम में राजकुमार गुप्ता, सलाउद्दीन, खैरुल बशर, राजेश कुमार ,संजय गुप्ता का कहना था कि आधे घंटे में बिजली ट्रिप कर जाती है। दिन रात बिताना मुश्किल हो रहा है। इस बाबत विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार का कहना है कि अंडरग्राउंड केबिल में फाल्ट आने के चलते समस्या उत्पन्न हुई। फाल्ट को ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया गया है। मुहम्मदाबादगोहना तहसील क्षेत्र केएसडीओ एमके आर्य का कहना था कि कंट्रोल रुम के हिसाब से ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed