फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Father who went to market with daughter crushed to death by trailer

Mau News: बेटी के साथ बाजार निकले पिता की ट्रेलर से कुचलकर मौत

Wed, 20 Dec 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Father who went to market with daughter crushed to death by trailer
मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सेमरी जमालपुर के पास बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चला रहे वृद्ध की ट्रेलर के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। जबकि महिला सड़क की दूसरी तरफ गिरने से बच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा। घटना के समय मृतक अपनी बेटी के साथ बाजार करने जा रहा था।
विज्ञापन

मृतक की पहचान घोसी कोतवाली के लखनी मुबारकपुर निवासी जगदीश मिश्रा 75 पुत्र स्व विश्वनाथ मिश्रा के रूप में हुई। बुधवार की दोपहर 12 बजे वह अपनी बड़ी बेटी इंद्रा पाण्डेय 40 के साथ स्कूटी से लखनी मुबारकपुर से सेमरी जमालपुर की ओर जा रहे थे। दोनों पिता-पुत्री स्थानीय कोतवाली के सेमरी जमालपुर स्थित अदरी मधुबन शहीद मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग जगदीश मिश्रा ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गए। ठोकर लगने के बाद उनकी पुत्री सड़क के किनारे दूसरी तरफ जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मझवारा चौकी की पुलिस व कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed