Mau News: ट्रक को बैक कर रहा था पिता, पहिये के नीचे आने से पुत्र की मौत, परिजनों में कोहराम
मऊ जिले के मतलुपूर मोड़ पर ट्रक के पहिया के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब चालक ट्रक को बैक कर रहा था। मरने वाला युवक ट्रक चालक का पुत्र है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रायबरेली जनपद के मेल एरिया थाना क्षेत्र के बरूवारीपुर गांव का निवासी सुंदरलाल ट्रक चालक है। ट्रक पर उसका बेटा मुकेश (19) खलासी का काम करता था। सुंदरलाल शुक्रवार सुबह ट्रक में लकड़ी लादकर दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मतलूपुर मोड़ के पास उतारने के लिए आया हुआ था।
ट्रक को खड़ा करने के लिए पुत्र मुकेश को पीछे भेजकर बैक कर रहा था। इस बीच मुकेश ट्रक के पिछले चक्के की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें: जौनपुर में पकड़े गए फर्जी जज; भूमि विवाद को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे थे, फिर ऐसे फूटा झूठ का भांडा
बकरी को बचाने में पलटी बाइक, महिला की मौत
मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरौली के पास शुक्रवार दोपहर में बकरी को बचाने में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक चालक और सवार महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वह बेटे के साथ अपनी बीमार बहन को देखने के लिए कोपागंज जा रही थी। महिका की शिनाख्त मधुबन थाना क्षेत्र के भवरुपुर गांव निवासी साविता देवी (50) पत्नी स्व. रामअवतार के तौर पर हुई।