फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   father refused to ride bike son broke bike and committed suicide by hanging in mau

युवक ने किया सुसाइड: पिता ने बाइक चलाने से मना किया तो बेटे ने पहले तोड़ी मोटरसाइकिल, फिर मौत को लगाया गले

Thu, 11 Jul 2024 04:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Jul 2024 04:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता ने बेटे को बाइक चलाने से मना करते हुए चाभी नहीं दी। इस बात को लेकर नाराज बेटे ने पहले बाइक तोड़कर तहस- नहस किया फिर कमरे में चला गया और फंदे से लटककर जान दे दी। 

विज्ञापन
father refused to ride bike son broke bike and committed suicide by hanging in mau
मुशर्रफ राजा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखदमुपुरा बगचा मोहल्ले में एक युवक ने पिता की बातों से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

  
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक मुशर्रफ राजा (18) पुत्र राजा अहमद निवासी शेखदमूपुरा बगचा थाना कोतवाली बुधवार की देर रात मोटरसाइकिल चलाने को  लेकर अपने पिता से झगड़ा कर लिया। पिता द्वारा गाड़ी की चाभी न देने पर युवक ने मोटरसाइकिल को तोड़फोड़ कर तहस-नस कर दिया। इसी बीच आस पड़ोस के लोग भी जुट गए।  
विज्ञापन


पिता ने मोहल्ले के अपने दोस्तों को बुलाकर मुशर्रफ को समझाने के लिए बुझाने का काफी प्रयास किया। उसके बाद मामला शांत हो गया। सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे मुशर्रफ जब अपने कमरे से नहीं निकला तो पिता ने दरवाजा खटखटाकर बेटे को बुलाया। लेकिन कोई आवाज नहीं आई तो खिड़की से झांक कर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुशर्रफ टिन के सेड के कमरे में रस्सी में फांसी का फंदा लगाकर झूल रहा था। तभी आनन-फानन दरवाजा तोड़कर उसे रस्सी से नीचे उतारा गया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने माता- पिता का इकलौता पुत्र था। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed