फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Father and son beaten in land dispute, case filed

भूमि विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट, मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Jan 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Father and son beaten in land dispute, case filed
मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के लोहारपुर गोठा में भूमि विवाद में पिता पुत्र से मारपीट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को नौ लोगों के विरुद्ध हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उधर, घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में कई जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में लोहारपुर गोठा निवासी कणुरेंद्र राय ने बताया कि उनके पट्टीदार कौशल राय और कमलेश से रास्ते का विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि बुधवार की शाम कमलेश अपने भाई कौशल और साथियों वैभव राय, हर्षित राय, अंब्रिश राय, शिवम राय, मधु राय, नीलम राय और तृप्ती राय के साथ उनके घर में जबरदस्ती घुस आए और गालीगलौज करने लगे। मैंने इसका विरोध जताया तो आरोपियों ने एक राय होकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए उनके पुत्र उत्कर्ष और पत्नी रंजना राय से भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने तीनों को मारपीट कर अधमरा करने के बाद फरार हो गए। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को दोहरीघाट सीएचसी में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कणुरेंद्र राय की तहरीर पर सभी आरोपियों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, धारदार हथियार से हमला करना, हत्या का प्रयास और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed