फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fasting women sought blessings from Mahagauri for Akshay Suhaag.

Mau News: व्रती महिलाएं ने महागौरी से मांगी अक्षय सुहाग की मन्नत

Wed, 17 Apr 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Fasting women sought blessings from Mahagauri for Akshay Suhaag.
मऊ। वासंतिक नवरात्र की अष्टमी तिथि में मंगलवार को आदि शक्ति के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना हुई। जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में तड़के से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला शुरू हो गया। दिनभर मंदिरोंं में भक्तों का तांता लगा रहा । मंदिर परिसर मां के जयकारे गूंजता रहा। वहीं घर में नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि विधान से दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। महागौरी का आह्वान किया। आचार्यों के मुताबिक नवरात्र की अष्टमी तिथि में महागौरी की आराधना होती है। महागौरी सृष्टि की आधार और अक्षय सुहाग की प्रतीक देवी है।नगर के शीतला माता मंदिर, दुर्गा मंदिर रोडवेज, दुर्गा मंदिर फातिमा तिराहा, वनदेवी धाम, निधियांव गांव के अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर मेें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुहगिन महिलाओंं ने महागौरी के चरणों में नारियल, चुनरी और गुड़हल के फूल अर्पित कर अक्षय सुहाग की मन्नतें मांगीं। नगर के माता पोखरा स्थित शीतला माता मंदिर में लाखों भक्तों ने मत्था टेका। व्रतियों ने कुंवारी कन्याओं का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed