मांगों के लिए आंदोलन करेंगे तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में सर्वसम्मति से 20 मई के पूर्व जिले के सभी नौ विकास खंडों का त्रयवार्षिक निर्वाचन अनिवार्य रुप से करा लेने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी विकास खंडों केअध्यक्ष, मंत्री सात अप्रैल तक सदस्यता सूची व कोटा मनी अनिवार्य रुप से जमा कर दें।
शिक्षक नेता प्रवीण राय ने कहा कि रानीपुर ब्लाक में 14मई, परदहां में एक मई, मुहम्मदाबादगोहना में 30 अप्रैल, कोपागंज ब्लाक में आठ मई, रतनपुरा में 17अप्रैल, घोसी में 20 मई तथा बड़रांव में 15 मई को ब्लाकों का त्रयवार्षिक निर्वाचन कराए जाएंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि यदि वायदे के अनुसार सरकार द्वारा 25अप्रैल तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो शिक्षक विद्यालयों को पूर्ण रुप से बंद कराकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। बैठक में श्याम नारायण राय, शिवधारी यादव, सुबाष चंद्र यादव,प्रवीण कुमार राय, रामकेर यादव, मनमोहन पांडेय, प्रमोद मिश्र, मुंशी प्रेमचंद, नंदलाल यादव, अशोक आदि शामिल थे।