फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers returning with sugarcane after reaching the center due to lack of weighing

Mau News: तौल न होने से केंद्र पर पहुंचकर गन्ना लेकर बैरंग लौट रहे किसान

Mon, 26 Dec 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers returning with sugarcane after reaching the center due to lack of weighing
दुबारी। मधुबन तहसील के दुबारी गन्ना केंद्र पर तौल नहीं होने से किसान गन्ना लेकर बैरंग लौटने के लिए बाध्य हो रहे हैं। वापस लौटने से किसानों की पर्ची डेट फेल होने से उन्हें दोहरी परेशानी उठानी पड़ रही है। घोसी चीन मिल पर पेराई सत्र बीते 17 दिसंबर से शुरू हो चुका है। दुबारी में गन्ना केंद्र पर किसान अपने गन्ने का तौल कराकर जमा करा सकते हैं। लेकिन बीते 17 दिसंबर से घोसी चीनी मिल शुरू होने के बाद अब तक केंद्र पर तौल शुरू नहीं हो सकी है। तौल नहीं होने से किसानों की समस्या और बढ़ गई है। दुबारी के किसान राजेश यादव, प्रेमचंद, श्रीकांत, रामसरीख, चंद्र बली, नरेश, शंकर यादव आदि का कहना है कि केंद्र पर न ट्रक है न ही ढुलाई के लिए मजदूर। इस संबंध में कांटा क्लर्क चंद्र प्रकाश यादव का कहना है कि ठेकेदार द्वारा सेंटर पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे एक भी गाड़ी की तौल नहीं हो सकी। वहीं इस बाबत ठेकेदार वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है गन्ना कांटा सेंटर तक जाने के लिए पचास मीटर मार्ग खराब है, ट्रक नहीं जा सकता है। बताया कि एक दो दिन में तौल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed