{"_id":"5c65ae47bdec2256646abad6","slug":"farmers-protest-on-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट पर किसानों ने प्रदर्शन कर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर किसानों ने प्रदर्शन कर रोष जताया
Thu, 14 Feb 2019 11:37 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में जहरीली शराब के पीने से सैकड़ों लोगों की मौत और जिले में सिंचाई की समस्या सहित विभिन्न मांग को लेकर किसान मजदूर सभा के सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मजदूर सभा के जिला महामंत्री मदनलाल श्रीवास्तव ने डीएम प्रकाश बिंदु को ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
गुरुवार को किसान मजदूर सभा के जिला महामंत्री मदनलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले के विभिन्न गांवों से आए 200 से ज्यादा किसानों ने गाजीपुर तिराहा से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पिछले दिनों प्रदेश में जहरीली शराब के सेवन से सैकड़ों मृतक लोगों के परिजनों को मुआवजा देने के साथ उन्हें सरकारी नौकरी देने और शराब ब्रिकी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। वहीं जिले में नहरों, नलकूपों को पूरी क्षमता से चलाए जाने, गरीबों को भेजे गए बिजली बिल माफ, किसानों मजदूरों, बुनकरों, दस्तकारों को 10 हजार प्रतिमाह मासिक पेंशन, ग्रामीण क्षेत्रों में कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण में भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की। इन मांगों को लेकर किसानों ने जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान जिला महामंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हित में कार्य करने की बात तो कहती है लेकिन उनके हित में स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं करती है।
जिले में कई गांवों में पात्र लाभार्थियों के अभी तक राशन कार्ड नहीं बनाए गए हैं, वहीं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से अपात्र लाभार्थियों को चयनित किया गया है। प्रदर्शन के बाद किसानों ने जिला मंहामंत्री के नेतृत्व में जिलाधिकारी को 12 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेताया कि एक माह के अंदर मांग पूरी न होने पर किसान मजूदर सभा आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में इंद्रदेव शर्मा, टेल्हू राम, निर्मला साहनी, रमावती, मेंहदी, मुगिया, पूर्णमासी, फूलमती, शीला, आशमा परवीन, हसीना बेगम व किसान मौजूद रहे।