फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers had to work

किसानों के लिए किया काम

Sat, 24 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Sat, 24 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers had to work
कृषि भवन पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्‍वलित कर शुभारंभ करते सीडीओ आशुतोष द्विवेदी। - फोटो : mau
किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 114 वीं जयंती शुक्रवार को दोहरीघाट स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल हेड पर मनाई गई। लोकदल के प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में नेताओं ने चौधरी साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद लोक दल महासचिव देवप्रकाश राय ने कहा कि वर्ष 1959 में नागपुर के कांग्रेस महाधिवेशन में कहा था कि देश में रूस की तरह फार्मिंग खेती के पं. नेहरू के प्रस्ताव का विरोध किया था। चौधरी साहब के विरोध के चलते ही भारत के किसान बच गए।
विज्ञापन


कहा कि उत्तर प्रदेश से जमींदारी उन्मूलन, चकबंदी व्यवस्था को लागू करना, पटवारियों का एकाधिकार समाप्त करना, गृहमंत्री के रूप में आईएएस परीक्षा हिंदी में कराने, पिछड़ों के अधिकार के लिए मंडल कमीशन का गठन चौधरी साहब की ऐतिहासिक फैसले हैं। ग्रामीण विकास बैंक और ग्राम्य विकास मंत्रालय की स्थापना उनकी ही देन है। कहा कि चौधरी साहब ने आजीवन किसानों के हित के लिए संघर्ष किया। वे एक कुशल प्रशासक और ईमानदार व्यक्तित्व के स्वामी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कभी भी भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया और भ्रष्टाचारियों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई की वकालत की। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने दोहरीघाट पंप कैनाल को समय से चलाने और जिले में धान की खरीददारी तेज करने की मांग किया। उधर कृषि भवन में कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण करके सीडीओ आशुतोष कुमार द्विवेदी  ने चौधरी साबह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

उप कृषि निदेशक आशुतोष मिश्र ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के संचालित योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर किसानों को सम्मानित किया गया।
उधर सपा कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई।

सपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने चौधरी चरण सिंह के  चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि किसान  परिवार में जन्मे चौधरी  चरण सिंह ने अपने जीवनकाल में राजनैतिक कठिनाईयों का सामना करते हुए अपनी पहचान बनाई।

वर्ष 1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन के बाद उन्होंने गाजियाबाद में  कांग्रेस कमेटी का गठन किया। वर्ष 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन में चौधरी चरण सिंह को छह माह की जेल हुई। 1937 में 34 वर्ष की उम्र में वह पहली बार बागपत जिले  के छपरौल विधानसभा से विधायक चुने गए।

आजादी के बाद उन्होंने विधानसभा व राज्यसभा का प्रतिनिधित्व किया। पंडित  गोविंद वल्लभ भाई पटेल की सरकार में वह पार्लियामेंट सेक्रेटरी चुने गए।  वर्ष 1967 में कांग्रेस छोड़कर उन्होने भारतीय क्रांति दल के नाम से नई  पार्टी बनाई। राम मनोहर लोहिया और राज नारायण के सहयोग से 1967 से 70 तक वह  मुख्यमंत्री रहे।

1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने चौधरी चरण  सिंह समेत देश के बड़े नेताओं को जेल भेजा। इस मौके पर कुद्दूस अंसारी, रामधनी चौहान, सदानंद यादव, अशोक यादव, संजय चौधरी, धीरज  राजभर, बन्ने खां, विनोद तिवारी आदि रहे।


घोसी संवाददाता के अनुसार जद यू की ओर से चौधरी चरण सिंह की  114वीं जयंती  पुरानी चीनी मिल के प्रांगण में मनाई गयी।इस अवसर पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बद्री तिवारी, जिलाध्यक्ष चन्द्रबली चौहान,राजेश राय, हरिश्चंद्र,ज्ञान चंद्र,सत्यदेव चौधरी, मुसाफ़िर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed