फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers demonstrated for compensation

मुआवजे के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Apr 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated for compensation
कोपागंज के काछीकला गांव में एनएचआई द्वारा जमीन रजिस्ट्री न कराए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते ? - फोटो : MAU
कोपागंज। फोरलेन के लिए एनएचएआई ने काछीकला गांव के छह किसानों की जमीन ले ली है लेकिन न तो अभी तक जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही मुआवजे का भुगतान किया। मामले में जिलाधिकारी ने जांच का निर्देश दिया लेकिन एनएचएआई ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इससे नाराज किसानों ने मंगलवार को निर्माण कार्य में लगी मशीनों को हटवाने के बाद अपनी जमीन पर बैरिकेडिंग कर दी और प्रदर्शन किया। किसानों ने चेताया कि मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया तो काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक के काछीकला के किसानों की जमीन फोरलेन में गई है। क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने सबके भूखंडों की जांच रिपोर्ट कर जिलाधिकारी को दी है लेकिन एनएचएआइ ने अबतक जमीनों की रजिस्ट्री कराई है और न ही अधिगृहीत जमीन का मुआवजा संबंधित किसानों को दिया है। किसानों का कहना है कि फोरलेन में खेत जाने की वजह से खेत में जुताई बोआई तक नहीं की गई जबकि खेत खाली होने से जबरदस्त नुकसान हुआ है। इससे खिन्न किसानों ने आजिज आकर अपनी जमीनों पर कार्य कर रही मशीनों को बाहर करते हुए बैरिकेडिंग कर दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि एनएचएआई जमीन की रजिस्ट्री कराकर मुआवजे का भुगतान करे। अगर जल्द ही ऐसा नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में रजनीश, दिव्येंदु राय, चंदन राय, हिमांशु, अंकुर, बालेश्वर, मीरा देवी, शांति देवी, रेशमा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed