फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers crowded committees for DAP fertilizer in Mau

Mua News: समितियों पर खाद आते ही डीएपी के लिए किसानों की उमड़ी भीड़, सुबह से ही लग रही लंबी कतार

Sat, 18 Oct 2025 02:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 Oct 2025 02:48 PM IST
सार

मऊ में समितियों पर खाद आते ही डीएपी के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी।सुबह से ही समितियों पर लंबी कतारें लगी हैं। किसानों ने मांग की है कि पर्याप्त मात्रा में खाद की व्यवस्था की जाए। 

विज्ञापन
Farmers crowded committees for DAP fertilizer in Mau
डीएपी के लिए किसानों की उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित इफको किसान सेवा केंद्र सहित अन्य समितियों पर शनिवार को सुबह से ही डीएपी लेने के लिए किसानों की लाइनें लगनी शुरु हो गई। जिससे किसानों को खाद लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों ने मांग की है कि पर्याप्त मात्रा में खाद की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को लाइनें न लगानी पड़े।

विज्ञापन


घोसी नगर के मझवारा मोड़ के समीप एकमात्र इफको किसान सेवा केंद्र, क्रय विक्रय केंद्र घोसी सहित अन्य समितियों पर डीएपी आने की सूचना पर किसान शनिवार को सुबह से ही लाइनों में लगना शुरु कर दिया। सुबह दस बजे तक किसानों की लंबी लाइन गई। इस संबंध में केंद्र पर खाद लेने आए वीरेंद्र यादव, विजय प्रताप राजभर ने बताया कि आधार कार्ड एवं बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद खेतों की आवश्यकतानुसार खाद वितरित की जा रही है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: महिला से ठगी करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान शेख हिसामुद्दीन, अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि यही खाद दुकानों पर अधिक मूल्य पर मिल रही है। जबकि केंद्र पर आने पर खाद नहीं होने का हवाला देते हुए वापस कर दिया जा रहा है। जिससे खेत की तैयारी के बाद भी बुबाई नहीं हो पा रही है। इस बाबत क्रय विक्रय केंद्र घोसी के प्रभारी इंद्रजीत पटेल का कहना है कि किसानों के आधार कार्ड एवं बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के उपरांत ही खाद नियानुसार वितरित की जा रही है।किसानों के आरोप निराधार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed