फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers created ruckus at the paddy purchasing center of Ratanpura market

रतनपुरा बाजार के धान क्रय केंद्र पर किसानों ने काटा बवाल

Wed, 29 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus at the paddy purchasing center of Ratanpura market
रतनपुरा (मऊ)। सरकार की तरफ से शुरू की गई धान खरीद योजना का लाभ किसानों को मिलता नजर नहीं आ रहा है। ठंड के मौसम में क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमाने रवैए से किसानों को ट्रैक्टर ट्राली लेकर बैरंग लौटना पड़ रहा है। रतनपुरा बाजार स्थित विपणन विभाग के धान क्रय केंद्र पर कई दिनों से धान लेकर आ रहे किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट गया। आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा करते हुए धान खरीद बंद करा दिया। साथ ही नारेबाजी शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी ने किसानों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

रतनपुरा बाजार स्थित धान क्रय केंद्र पर क्रय केंद्र प्रभारी के गलत कार्य प्रणाली के चलते धान बेचने आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फसल न बिकने से किसानों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। किसान अपने टोकन नंबर के बावजूद क्रय केंद्र पर हफ्तों से ट्रैक्टर ट्राली लेकर बैरंग लौटना पड़ रहा है। आला अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी सुनवाई न होने से मंगलवार को नाराज किसानों का धैर्य पूर्णतया जवाब दे गया।
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने निर्धारित मानक के अनुरूप खरीद की मांग को लेकर धान तौल को बंद कराकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि टोकन नंबर के अनुसार क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा धान खरीद नहीं की जा रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। जबकि बिचौलियों के माध्यम से धान खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन से हम लोग ट्रैक्टर ट्राली से धान ला रहे हैं। क्रय केंद्र प्रभारी भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहे थे।यह सब विभागीय अधिकारियों की सोची समझी चाल है। आरोप लगाया कि रतनपुरा ब्लाक के बाहर से आ रहे धान खरीदा जा रहा है। रतनपुरा धान क्रय केंद्र पर किसानों के समक्ष मुसीबतों का पहाड़ खड़ा है।

अपर जिला अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि धान क्रय केंद्र रतनपुरा में व्याप्त अव्यवस्था की जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed