फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers are troubled by Notbandi

नोटबंदी से परेशान हैं किसान

Sat, 03 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 03 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers are troubled by Notbandi
बैंक के बाहर भ्‍ाीड़
नोटबंदी का असर अभी भी बाजार पर है। ग्राहक से लेकर दूकानदार अभी तक इससे उबर नहीं पाए हैं। कारोबार पर अभी भी बिक्री प्रभावित है। छोटे से लेकर बड़े दुकानदार अभी परेशान नजर आ रहे हैं। नोटबंदी से सबसे ज्‍यादा परेशानी किसानों को हो रही है। कैश के लिए अभी भी लोगों की एटीएम और बैंकों पर लाइन लग रही है।
विज्ञापन



नोटबंदी के बाद ग्रामीण क्षेत्र हो शहर कैश को लेकर बड़ी समस्या उत्पन्न हुई है। अभी भी कई बैंकों में कैश न होने के चलते लोगों को किसी प्रकार अपना काम चलाना पड़ रहा है। शनिवार को भी ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर के कुछ बैंकों में सुबह से ही कैश की कमी से बैंक और उनके उपभोक्ता जूझते रहे।
विज्ञापन



जिन्हें दस हजार की आवश्यकता थी उन्हें दो हजार पांच हजार रुपये देकर काम चलाया गया। एचडीएफसी, कारपोरेशन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा,  ग्रामीण बैंक, पंजाब, अेाबीसी के आलावा पोस्ट आफिस में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नोटबंदी के बाद अभी तक पूरे समय तक एटीएम चलाने व कैश बांटने में आगे रहने वाले प्राइवेट बैंक भी कैश या फुटकर नोटों की कमी से जूझ रहे हैं। शनिवार का दिन होने के चलते रविवार की बंदी को लेकर बैंकों पर ज्यादा भीड़ देखी गई। बाजार में गर्म कपड़ों का बाजार हो या इलेक्ट्रानिक के सामानों का बाजार लोगों के पास कैश की कमी के चलते अभी भी पूरी तरह उबर नहीं पा रहे हैं। बाजार में भीड़ तो रह रही है लेकिन लोग मन मसोसकर खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed